0
नमस्कार मित्रों ! आशा है आप सब को यह ब्लॉग पसंद आ रहा होगा और आप इसे अपने मित्रों से शेयर भी कर रहे होंगे |
आज का टॉपिक कुछ ख़ास है | आज हम बात करने वाले है उन 5 तरीकों की जिनसे आप सच में अपने रिलेशनशिप को वापस पहले की तरह जवां कर सकते हैं  |यदि आप दोनों के रिश्तों में अब वो गर्माहट न रह गयी हो तो भी आप इन तरीको का प्रयोग कर सकते है | पुरुषों को चाहिए कि वो इन आदतों को अपनाये और अपने रिश्तों में गर्माहट बरक़रार रखें | तो आइये बिना किसी देरी के देखते हैं कौन से हैं वो 5 तरीकें :-

1. उससे जुडी हर महत्वपूर्ण तारीख याद रखें 


इस मामले में हम मर्द निरे बेवकूफ होते हैं और जैसा कि मैं कहता हूँ कि धरती वीरों से खाली नहीं है और कुछ वीर तो ऐसे है जो अपनी शादी की सालगिरह भी भूल जाते हैं | बताइए ........? यह भी कोई बात हुई | वहीँ आप कभी न कभी इस बात पर ध्यान जरुर दीजियेगा कि स्त्रियों की याददाश्त इन सब मामलों में बहुत अच्छी होती है वो जिस से भी प्यार करती हैं उस से जुड़ी हर जरुरी तारीख याद रखती हैं जैसे जन्मदिन , शादी की सालगिरह आदि | तो मियां आज से बादाम खाना शुरू कर दो अगर याददाश्त कमजोर है तो और जब आप उसको , उसके जन्मदिन पर सप्राईस देंगे तो उसे ये जरुर फील होगा कि आप भी उससे उतना ही प्यार करते हैं और उतनी ही केयर करते हैं जितना कि वो आपसे |

2. कभी कभी रसोई में भी उसकी मदद कीजिये 


अधिकतर पुरुष रसोई में झांकना भी पसंद नहीं करते क्यूंकि वो समझते हैं कि रसोई का जिम्मा तो महिलाओं का होता है मैं क्या करूँगा वहां जा कर | पर मित्रों जरा इस चीज को सोच कर देखिये कि एक महिला जो हफ्ते के सातों दिन आपके लिए , आपके परिवार के लिए भोजन बनाती है अगर आप उसके साथ हफ्ते में एक भी दिन रसोई में उसके साथ भोजन बनायेंगे या उसकी मदद करेंगे तो उसे कितना अच्छा लगेगा | खाना बनाने के साथ साथ हल्का फुल्का मजाक भी कीजिये फिर देखिये कि आप दोनों के बीच प्यार और विश्वास कितना बढेगा |
(और हाँ अगर आपको नमक और सोडा का अंतर न पता हो तो उसे प्रयोग करने के पहले एक बार पूछ जरुर लीजिये नहीं तो बेलन पड़ने की सम्भावना बनी रहेगी )

3. उसे जो पसंद हो उसमे आप भी अपनी रूचि बढाइये 


मित्रों ! अगर आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड को कोई शौख हो तो आपको चाहिए कि आप भी उसमें थोड़ी बहुत रूचि लें और अगर वो उस क्षेत्र में कोई काम करना चाहती है तो आपको उसका उत्साहवर्धन करना चाहिए | उदाहरण के तौर पर अगर उसे कुकिंग का शौख है और वो इस पर एक ब्लॉग लिखना चाहती है या youtube पर विडियो अपलोड करना चाहती है तो आप उसकी इन सब चीजों में सहायता कर सकते हैं इससे आप दोनों के बीच विश्वास और प्यार दोनों बढेगा | अरे आपकी पत्नी भी इंसान है उसके भी कुछ शौख हैं और इसमें आप सहायता नहीं कर सकते है तो कम से कम रोकिये तो मत उसे |

4. किसी भी महत्वपूर्ण चीज पर उसकी सलाह जरुर लें (पर फैसला अपने विवेक के आधार पर ही करें )


हमारे यहाँ पत्नी को अर्धांगिनी कहा गया है हर चीज पर उसका आधा अधिकार तो बनता ही है और यकीन मानिये आपकी पत्नी अगर आपसे प्यार करती है तो हमेशा आपका अच्छा ही सोचेगी तो जब भी आप किसी प्रकार का महत्वपूर्ण फैसला लेने जा रहें हैं तो उसकी सलाह जरुर लें क्या पता वो आपको कोई ऐसी सलाह दे जिसके बारे में आपने सोचा ही न हो और वो आपके लिए हितकर हो | इससे आपकी पत्नी को यह तो जरुर लगेगा कि वो और उसके विचार दोनों ही आपके लिए मायने रखते हैं और आप दोनों के बीच जो प्यार और विश्वास की डोर है वो और मजबूत होगी |
loading...

5. कभी कभी अपनी गलती भी मान किया कीजिये |


अब देखिये ! वो कहावत है न कि जहाँ चार बर्तन है वहां आअज तो होगी ही न | कहने का मतलब है हर जोड़े के बीच कभी न कभी किसी न किसी बात को लेकर हल्का फुल्का झगडा तो होता ही है और कुछ दिन तक दोनों एक दुसरे से बात भी नहीं करते पर कुछ दिन में बोलचाल फिर शुरू हो ही जाती है |
पुरुष और महिला दोनों ही ईगो की वजह से एक दुसरे से बात नहीं करते पर अगर आपकी गलती है तो उसे मान लेने से आप छोटे न हो जायेंगे और न ही उसके जीवन में आपका महत्त्व तो अगली बार जब भी कभी ऐसा हो तो आप अपनी गलती मान ले सब कुछ सही तो हो ही जायेगा और वो आपकी पत्नी है अगर आप उससे प्यार करते हैं तो उसके आँखों में आंसूं नहीं देख सकतें |

मित्रों आशा है कि यह पोस्ट आप सबके लिए लाभकारी सिद्ध होगी और इसमें बताएं गए उपाय आपके रिश्तों में फिर से गर्माहट लायेंगे | और जब सब कुछ सही हो जाये तो एक स्टेप आगे बढे और सेक्स लाइफ को भी इम्प्रूव करिए आप चाहे तो इस विषय पर हमारी यह पोस्ट भी पढ़ सकते है पढने के लिए यहाँ क्लिक करें  | और शेयर जरुर करें हमारे ब्लॉग और इसकी पोस्ट्स को | खास तौर से अपने उन मित्रों तक जिनकी रिलेशनशिप में समस्या चल रही है |

और हाँ अगर आप की लव लाइफ कुछ ज्यादा ही ख़राब चल रही है तो हमें अपनी समस्या के साथ इस पते पर ईमेल जरुर करें विश्वास रखिये हम आपकी पूरी सहायता करेंगे | ईमेल -> yuva.health101@gmail.com


loading...

Post a Comment

आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कृपया कमेंट कर के अपना अनुभव हम सब के साथ शेयर जरुर करें

 
Top