अगर स्वाभाव के आधार पर बात करें तो कई ऐसी बातें है जो स्त्रियों को बुरी लग जाती हैं और आज इस ब्लॉग पोस्ट पर हम इसी विषय पर बात करेंगे , साथ ही साथ यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि ऐसी कौन सी बातें है जो आपकी पत्नी/गर्लफ्रेंड आपसे नहीं चाहती
- दूसरी स्त्री की प्रसंशा
- किसी चीज के बारें में सलाह देना
- उन्हें महत्त्व न देना
- आपकी भूलने की आदत
- अपने "लफंगे " दोस्तों के साथ आपका समय बिताना
कोई भी स्त्री चाहे वो कितनी भी खुले विचारों की हो उसे यह बात बुरी लग ही जाती है कि उसका पति/बॉयफ्रेंड् किसी दूसरी स्त्री की प्रशंशा करे |तो अब से किसी और की तारीफ़ करने से पहले सौ बार सोचें और अगर किसी और स्त्री कि तारीफ करना ही हो तो उस के साथ साथ अपनी पत्नी / गर्लफ्रेंड की भी तारीफ कर दें
अगर आपकी पत्नी/गर्लफ्रेंड किसी समस्या के बारे में बात कर रही है और आप उसे कोई सलाह या सुझाव देने जा रहे तो जरा संभल जाइये जनाब क्यूंकि कोई किसी स्त्री को सलाह दे ये उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा | क्यूंकि आपकी पत्नी/गर्लफ्रेंड आपको बस एक अच्छे श्रोता के रूप में ज्यादा और एक सलाहकार के रूप में कम ही देखती है | जब तक आपसे सलाह न माँगा जाये तब तक आप एक अच्छे श्रोता कि तरह सुनिए और सलाह तब तक न दें जब तक आपसे सलाह मांगी न जाए |
स्त्री की खुद कि दुनिया बहुत छोटी होती है वह हमेशा यही चाहती हैं कि भरी महफ़िल में भी उनके साथी का ध्यान उन पर ही रहे | वह हर छोटी बड़ी बात में आपका साथ चाहती हैं तो आगे से इस बात का ध्यान रखें
यह भूलने कि बीमारी पुरुषों को ही होती है वो पता नहीं क्यों हर इम्पोर्टेंट तारीख भूल जाते हैं और वहीँ स्त्रियाँ अपने साथी से जुडी हर छोटी बड़ी चीजो को याद रखती है
आगे कुछ लिखने से पहले मैं एक छोटा सा जोक यहाँ शेयर करना चाहता हूँ
सच्चा दोस्त वही है जिसके घर पहुँचने पर पत्नी कहे यही है वो "लफंगा " जिसने मेरे पति को बिगाड़ रखा है
जी हाँ ! और आप यह बात जानते भी है कि आपकी पत्नी/गर्लफ्रेंड यह नहीं चाहती कि आप अपना समय उसको देने के बजे अपने दोस्तों के साथ बिताएं
Post a Comment
आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कृपया कमेंट कर के अपना अनुभव हम सब के साथ शेयर जरुर करें