0
नमस्कार मित्रों ! आज इस ब्लॉग पोस्ट पर हम एक बहुत ही गंभीर मुद्दे पर बात करने वाले हैं और वो है अल्कोहल | मैं यह नहीं जानता कि आप सब में से कितने लोग इसका सेवन करते हैं और कितने नहीं पर इतना जरुर पता है कि पिछले 10 सालों में अपने देश में शराब कि खपत बहुत तेजी से बढ़ी है | स्थिति कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इस बात से लगा लीजिये कि स्कूल में पढने वाले बच्चे भी आजकल बियर को जौ का पानी बता कर गटक रहें है | खैर मैं बात कर रहा था कि किस तरह से अल्कोहल का सेवन आपके सेक्स लाइफ का बैलेंस बिगाड़ सकता है | अल्कोहल एक अवसाद की तरह है जिसके सेवन के बाद शरीर का सारा सिस्टम धीमा पड़ जाता है और आप कई तरह की गलतियाँ कर सकते हैं जैसे कि उल्टा सीधा बोलना , प्रोटेक्शन का इस्तमाल करना भूल जाना इत्यादि | अब यदि आप ने थोड़ी मात्र में शराब पी है तो ये आपको निःसंकोच बना सकता है पर ज्यादा मात्र में पी गयी शराब आपके लिए कई परेशानियाँ कड़ी कर सकती है जैसे कि लिंग में पर्याप्त उत्तेजना कि कमी और आपकी सेक्स परफोर्मेंस का कम होना | अगर आप अल्कोहल का सेवन करते हैं तो कभी न कभी आपके साथ ऐसा हुआ होगा जब शराब का नशा उतरने के बाद आपको बुरा लगा होगा और आपने सोचा होगा कि "काश इतनी न पी होती.............."


आजकल के युवा इस गलफहमी का शिकार हैं कि शराब बिस्तर में उनका परफोर्मेंस बाधा देगी , लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है शराब सेक्स कि "चाहत " तो बढ़ाएगी पर परफोर्मेंस गिराएगी|

शुक्राणुओं के लिए नुकसानदेह है अल्कोहल



कई मेडिकल रिपोर्ट्स से यह पता चलता है कि लगातार अधिक मात्रा में शराब का सेवन आपके 'स्पर्म काउंट' के लिए बहुत ही नुकसानदेह है | सीधा सा लॉजिक है जिसनी ज्यादा शराब उतना ही कम स्पर्म काउंट और कम स्पर्म काउंट का सीधा सा मतलब है आपकी संतानोत्पत्ति कि क्षमता का कम होना | यहाँ तक कि यदि आप हफ्ते में 4 बार भी अल्कोहल का सेवन करते है तो इस आदत को बदल दीजिये और यदि आप फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं तो शराब का सेवन एक दम बंद कर देना ही आपके लिए अच्छा रहेगा |

नशे में की गयी गलतियाँ



एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार से सोमवार के बीच इमरजेंसी गर्भ निरोधकों कि मांग बढ़ जाती है इसका सीधा सा कारण है 5 days working culture के अनुसार नौकरी करने वाले लोग शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के नाते जैम का अल्कोहल का सेवन करते हैं और नशे में बिना प्रोटेक्शन के सेक्स भी | जब नशा उतरता है तब उन्हें यह अहसास होता है कि गलती हो गयी | यह आप के साथ या किसी दोस्त के साथ भी कभी न कभी हुआ होगा | तो जनाब शराब पीजिये पर एक लिमिट में |

अब अगली पोस्ट में मुलाकात होगी तब तक आप सब खुश रहिये,मस्त रहिये 
loading...

Post a Comment

आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कृपया कमेंट कर के अपना अनुभव हम सब के साथ शेयर जरुर करें

 
Top