मासिक / पीरियड्स के समय अक्सर महिलाएं चिडचिडी हो जाती हैं, उन्हे भूख ज्यादा लगती है , उन्हें ऐंठन महसूस होती है |
और एक चीज और है जो महिलाओ के साथ होता है वो है मूड स्विंग यानि वो एक ऐसे इमोशनल रोलर कोस्टर में सवार रहती हैं जिस में ब्रेक नहीं है उनका स्वाभाव हर मिनट बदलता रहता है (वैसे मूड स्विंग वाली समस्या करीब 70 % महिलाओ के साथ होती है ) | हमारी आज कि पोस्ट इसी बारें में है कि आपका व्यव्हार कैसा होना चाहिए अपनी महिला साथी के प्रति , यदि वह अपने पीरियड्स में है तो |
- उसे और ज्यादा प्यार और अटेंशन दें
- ऐसी कोई भी बात कहें जिससे उसे गुस्सा आये
- उसे चॉकलेट और ताजे फूलों का सरप्राइज दें
- शाम को उसे बाहर लें जाइये
- घर के कामों में हाथ हाथ बटायें
आप ने शायद ध्यान दिया होगा (अगर अब तक नहीं दिया तो आगे से ध्यान दीजिये ) कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं बहुत ही सेंसिटिव हो जाति है ऐसे में आप को चाहिये कि आप उसे और भी प्यार (प्यार का मतलब हमेशा "वो" नहीं होता जो आप सोच रहे है ) करें जिससे कि उसे अच्छा लगे
पीरियड्स के दौरान महिलाएं चिडचिडी हो जाति है उन्हें हर छोटी बड़ी बात बुरी लगती है इसलिए नेगेटिव बातें करने से बचे और अगर किसी सीरियस मुद्दे पर बात करना है तो पीरियड्स ख़त्म होने का इंतजार करिए |
चॉकलेट एक ऐसी चीज है जो शायद ही किसी को पसंद न हो और मैं तो आज तक किसी ऐसी लड़की से नहीं मिला जिसे चॉकलेट न पसंद हो | चॉकलेट और ताजे फूल एक जादू की तरह काम करेगा ट्राई तो कीजिये जनाब
पीरियड्स के समय महिलाओ को बहुत ही तकलीफ होती है अब ऐसे में आपका प्यार ही है जो उसका ध्यान उस दर्द से हटा सकता है | शाम के समय उसे कही बाहर लें जाएँ और उसकी पसंद का खाना आर्डर कीजिये |
अब वह तो अपने पीरियड्स में है उसे तकलीफ हो रही पर फिर भी मैंने कई महिलाओं को देखा है जो कि घर का काम करती रहती है अपने पीरियड्स में भी | ऐसे में यदि आप घर के कामों में आप उसका साथ देंगे तो उसे अच्छा लगेगा
मित्रों आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते है और अब अगले पोस्ट में मुलाकात होगी तब आप खुश रहिये मस्त रहिये :)
loading...

Post a Comment
आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कृपया कमेंट कर के अपना अनुभव हम सब के साथ शेयर जरुर करें