0
संभोग प्रकृति द्वारा मनुष्य को दिया गया सबसे अनमोल तोहफा है। यह सबके जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। यह पति और पत्नी के बीच एक मज़बूत बंधन बनाता है, आनंद देता है तथा तनाव और चिंता को कम करता है। अतः यह काफी आवश्यक है कि आपकी सेक्स की शक्ति काफी अच्छी हो जिससे आपका जीवन सुखमय हो सके।पुरुषों का सेक्स की पूरी प्रक्रिया के दौरान जोश बनाए रखना काफी महत्वपूर्ण है और कुछ जड़ीबूटियाँ ऐसी हैं जो इस कार्य में आपकी सहायता कर सकती है।
जब आप जड़ीबूटियों को अपने भोजन में शामिल करें, तो इनके साथ आप अस्ट्रागुलस (astragulus) भी ले सकते हैं।

सेक्स शक्ति बढ़ाने वाले प्राकृतिक तत्व !

loading...
पुरुषो और औरतों की सेक्स शक्ति बढ़ाने के लिए कई तत्व उपलब्ध हैं। महिलाओं और पुरूषों के शरीर में निर्मित होने वाली दो मुख्य वस्तुएं हैं टेस्टोस्टेरोन तथा नाइट्रिक ऑक्साइड। ये चीज़ें जोड़े के बीच लम्बे चलने वाले सम्भोग के लिए काफी आवश्यक होती हैं। टेस्टोस्टेरोन सेक्स की इच्छा जागृत करता है तथा ऑक्साइड्स गुप्तांगों में रक्त संचार बढ़ाकर कामोत्तेजना के चरम को प्राप्त करने में मदद करता है। गुप्तांगों में रक्त संचार बढ़ाने के लिए हॉर्नी गोट वीड, जिनसेंग, टोंगोट अली तथा ट्रिब्यूलस जैसी जड़ीबूटियों का प्रयोग किया जा सकता है।
सेक्स की शक्ति बढ़ाने वाले खाद्य !


खजूर :  एक हफ्ते तक रोज़ाना 5 से 7 खजूर खाएं और अपनी सम्भोग शक्ति में वृद्धि करें।

अश्वगंधा :  यह भारतीयों के लिए एक उपहार है। क्योंकि ये भारत में अधिक उत्पन्न होता है| 10 ग्राम अश्वगंधा का पेस्ट सम्भोग की शक्ति तुरंत बढ़ाने के लिए लें। इससे आपको कुछ ही घंटों में परिणाम दिखना शुरू हो जाएगा। आप अपने नज़दीकी आयुर्वेदिक दुकान में अश्वगंधा प्राप्त कर सकते हैं।



चॉकलेट्स : चॉकलेट्स में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये शरीर के लिए अच्छे होते हैं क्योंकि ये कामुकता में वृद्धि करते हैं।  इससे निर्मित भोजन में फेनैलेथलमाइन पाया जाता है जो लोगों में सेक्स और कामुकता की भावना जागृत करता है।

मछली : समुद्री मछलियाँ ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं और इससे कामुकता में काफी वृद्धि होती है। इससे सम्भोग की शक्ति बढ़ती है और मन प्रफुल्लित तथा तनाव से रहित होता है। ओमेगा 3 एसिड्स से मस्तिष्क को भी लाभ पहुँचता है, अतः यह सम्भोग के पूर्ण अनुभव में और बढ़ोत्तरी करता है। ऐसी कुछ मछलियाँ हैं ट्राउट, टूना, सरडाइन्स, हेरिंग आदि।

लौकी के बीज : ये जिंक से भरपूर होते हैं और इससे पुरुषों के शुक्राणुओं में वृद्धि होती है। इसके सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी को भी दूर किया जा सकता है। ये बीज विटामिन से भरपूर होते हैं जो किसी भी मनुष्य की कामुकता को जगा सकते हैं।

तरबूज़ : तरबूज़ में सिटरुलिन एमिनो एसिड्स होते हैं जो रक्त की उन धमनियों को सुकून प्रदान करते हैं, जो एक मनुष्य में सेक्स की भावना जगाती है। अगर आप अपने पति या पत्नी के मन में काम वासना जगाना चाहते हैं तो तरबूज़ का शरबत बनाएं और उनके साथ पियें।

प्याज :  प्याज भी एक ऐसा उत्पाद है जिससे कामुकता में वृद्धि होती है। अगर आपको लगता है कि आपकी कामुकता में कमी आ रही है तो प्याज को तोड़कर इसे मक्खन में तल लें। अब सुनहरे भुने हुए प्याज में शहद मिला लें और कामुकता बढ़ाने के लिए इसे खाली पेट खाएं।

नाशपाती :  नाशपाती का फल ना सिर्फ मस्तिष्क के लिए अच्छा होता है बल्कि यह मनुष्यों में कामुकता की भावना बढ़ाने के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकता है।



ऐस्पैरागस :  ना सिर्फ ऐस्पैरागस का आकार आपको किसी ख़ास कामुक चीज़ की याद दिलाता है, इसमें एक तरह का विटामिन बी पाया जाता है जिसे फोलेट कहते हैं। यह हिस्टामाईन के उत्पादन में सहायक है जो मर्दों और औरतों दोनों में स्वस्थ कामुकता के लिए ज़रूरी है। अगर आप चाहें तो आप घर पर भी ऐस्पैरागस उगा सकते हैं या फिर बाज़ार से भी खरीद सकते हैं।

सेलेरी  : आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि अजमोद का आपकी कामुकता के साथ कोई सम्बन्ध हो सकता है,
पर शोध के अनुसार यह मनुष्य के पसीने में फेरोमोन की मात्रा बढ़ाती है और पुरुष महिलाओं के सामने ज़्यादा आकर्षक प्रतीत होते हैं।

केले :  यह फल पोटैशियम से भरपूर होता है तथा आपकी कामुकता और सेक्स की प्रक्रिया में आपके प्रदर्शन में सुधार करता है। रेड हॉट चिली पेपर्स ये प्राकृतिक रूप से काफी तीखे होते हैं और इनसे भी आपकी कामुकता में काफी सुधार आता है और सेक्स और भी अच्छे तरीके से होता है।

सेक्स शक्ति बढ़ाने वाले व्यायाम !


हल्का व्यायाम आपके सम्भोग करने की शक्ति को काफी बढ़ा सकता है।
loading...
सामान्य पुरुष के लिए आधे घंटे की हलकी जॉगिंग या वाकिंग आपके सम्भोग की शक्ति काफी बढ़ाती है।
सेक्स और व्यायाम दोनों के फलस्वरूप पसीना निकलता है, रक्त संचार बढ़ता है, तनाव कम होता है तथा कैलोरीज कम होती है।  इससे आपका मैन प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरपूर रहता है। व्यायाम की मदद से सेक्स ज़्यादा संतोषजनक और बेहतरीन होता है।  पैर, पीठ तथा छाती का व्यायाम पुरुष और महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन उत्पन्न करता है। इससे विभिन्न मुद्राओं में सम्भोग करने के लायक लचक उत्पन्न होती है। पुरुषों को अपने गुप्तांग के सम्भोग की अवस्था में पहुँचने के लिए कार्डिओ व्यायाम की आवश्यकता होती है।

दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताएं और अगर आपकी कोई समस्या या सुझाव है तो हमें बेझिझक बताएं |
हमारा ई-मेल है : yuva.health101@gmail.com

धन्यवाद् !

loading...

Post a Comment

आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कृपया कमेंट कर के अपना अनुभव हम सब के साथ शेयर जरुर करें

 
Top