नमस्कार मित्रों ! आशा है आप सब खुश होंगे और जाड़े का मजा ले रहे होंगे | मित्रों मैं भी आज घर पर हूँ और शाम को बस एक प्लान है वो है मूवीज देखना तो मैंने सोचा क्यूँ न आप लोगो के लिए भी ऐसी रोमांटिक मूवीज कि लिस्ट पोस्ट की जाये जो जिनकी कहानी थोड़ा हट के हो |
जैसा कि आप जानते हैं कि अधिकतर रोमांटिक मूवीज की वही घिसी पिटी कहानी होती है और लास्ट में सब सही हो जाता है पर आज हम आपके लिए लाये हैं चुनिन्दा मूवीज जिनकी कहानी है थोड़ी हट के |
मैं बस इतना चाहता हूँ कि आप सब आज रविवार को शाम को अपनी पत्नी के साथ इनमे से कोई एक पिक्चर देखें और एन्जॉय करें | आइये देखते हैं कौन सी हैं वो टॉप 5 रोमांटिक मूवीज
1.Forrest Gump (1994)
ये फिल्म एक मंदबुद्धि लड़के के बारे में है जो कमाल का एथलीट है और दिल का बहुत ही साफ़ | वो बचपन से एक लड़की से प्यार करता है पर कभी भी उसके साथ नहीं रह पाता दोनों मिलतें हैं ,फिर अलग हो जाते हैं पर वो कहते हैं न कि सच्चा प्यार करने वालों को कोई मिलने से नहीं रोक सकता | इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही होता है पर पूरी बात जानने के लिए आपको फिल्म देखना पड़ेगा और हाँ लास्ट के 5 मिनट थोड़े इमोशनल हैं जरा ध्यान से .......
2.The Notebook (2004)
क्या होता है जब एक अमीर घर कि लड़की एक गरीब लड़के से प्यार करने लगे | जी हाँ आप सही सोच रहे हैं , लड़की के घर वाले लड़की को उस लड़के से दूर करने की पूरी कोशिश करते हैं और अलग करने में कामयाब भी हो जाते हैं पर ..................... पर दोनों फिर से मिलते हैं कई सालों के बाद लेकिंग तब तक लड़की की लाइफ में कोई और आ चूका होता है | इस मूवी के लास्ट 15 मिनट बहुत ही टेंशन भरे है पर अंत उतना ही सुखद |
3.Dear John (2010)
डिअर जॉन और द नोटबुक दोनों ही निकोलस स्पार्क के नावेल पर आधारित है | और निकोलस स्पार्क को अगर आपने अब तक नहीं पढ़ा तो यकीन मानिए आप कई अच्छी नावेल को मिस कर रहें है | खैर ये कहानी है प्यार और प्यार में दी जाने वाली कुर्बानियों के बारे में बहुत ही अच्छी मूवी है | प्यार में कोई क्या कुछ लुटा सकता है और किस हद तक जा सकता है ये जानने के लिए जरुर देखें ये फिल्म
4. The Great Gatsby (2013)
यह फिल्म भी अमेरिकी लेखन ऍफ़. स्कॉट द्वारा 1925 में लिखे नोवेल पर आधारित है | इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी एक्टिंग की है और gatsby के किरदार में है वही जिसे आप "टाइटैनिक वाला हीरो"के नाम से जानते हैं जी हाँ लियोनार्दो दी कैपरियो ने दिल को छू लेने वाली एक्टिंग की है और इस पूरी पिक्चर में आप देखेंगे कि कोई किसी से प्यार करे और बदले में उसे केवल तकलीफ मिले तो कैसा लगता है | gatsby के पास दुनिया कि सारी शानो शौकत है पर बस वो नहीं जिसके लिए वो ये सब कुछ लुटाने को तैयार है |
5. P.S. I Love You (2007)
कहीं किसी ग़ज़ल में सुना था कि
"जिंदगी में तो सभी प्यार किया करते हैं
मैं तो मर कर भी मेरी जान तुझको चाहूँगा "
ये लाइन एक दम फिट है इस मूवी के लिए | एक औरत जिसका पति मर चूका है पर मरने के बाद भी उसकी पत्नी को कभी उसकी कमी न हो इसका वो पूरा इंतजाम कर के गया है ये पिक्चर बहुत ही अच्छी है इस पिक्चर को देखते हुए शायद आपको अहसास हो जाये कि सच्चा प्यार क्या होता है |
मित्रों आशा है आपको ये सारी मूवीज पसंद आएँगी बाकि किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए हमें ईमेल करें
yuva.health101@gmail.com पर

loading...

Post a Comment
आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कृपया कमेंट कर के अपना अनुभव हम सब के साथ शेयर जरुर करें