0
नमस्कार मित्रों ! आज हम बात करने वाले हैं गर्भावस्था से सम्बंधित उन भ्रांतियों कि जो हमारे भारतीय समाज में प्रचलित है | वैसे मित्रों वो कहते है न कि स्त्री के पास चाहे कितनी ही धन दौलत क्यों न हो , उसका पति उसे कितना ही प्यार क्यूँ न करता हो पर वह स्त्री अधूरी है अगर उसने अभी भी मातृत्व सुख न मिला हो |
माँ बनना एक बहुत ही खुबसूरत अनुभव है , जरा सोच के देखिये मित्रो कैसा लगता होगा जब आप एक जीवन का निर्माण करते है |



हम आज भले ही मंगल ग्रह पर पहुँच गए हो पर हमारे समाज की सोच अभी भी वही गयी गुजरी है जहाँ हर गर्भवती स्त्री से उसके ससुराल वाले यही उम्मीद लगाये रहते है कि बेटा ही होगा और कहीं अगर बेटी हुई तो उस स्त्री का जीवन नरक सा बन जाता है | इस चीज को आप अपने सोसाइटी - समाज में देख सकते है चाहे कितने ही पढ़े लिखे क्यूँ न हो लोग आज भी बेटी और बेटे में अंतर करते हैं मतलब कि क्या है ये अगर बेटी हुई तो क्या आप उसे प्यार न दोगे| आज भी जब अखबारों में पढता हूँ कि फलाँ अस्पताल के बाहर नवजात का शव मिला , या कन्या भ्रूण मिला और कई बार तो यहाँ तक पढने को मिलता है कि आवारा कुत्तो ने नवजात को नोंच खाया तब यकीन मानिए मित्रों गुस्से के साथ साथ रोना आता है कि किस तथाकथित "सभ्य समाज " में रह रहें हैं हम जहाँ बेटियों को गर्भ में ही मार दिया जाता है और अगर नहीं तो जीवन भर उन्हें ताना सुनने को मिलता है | अरे धिक्कार है ऐसे लोगो के जीवन पर जो अपने ही अंश की हत्या कर देते हैं पता नहीं उन्हें जरा सा तरस भी आता होगा या नहीं उस बेचारी स्त्री पर और उस बच्ची पर जो अभी जन्मी भी न है |


मित्रों इस बारे में कभी किसी और पोस्ट में बात होगी पहले आइये देखते हैं कि हमारे इस भारतीय समाज में गर्भावस्था को लेकर क्या कुछ भ्रांतियां है और उनकी सच्चाई क्या है

भ्रम #1 :-  गर्भवती स्त्री को दो लोगो के बराबर भोजन करना चाहिए !

सच्चाई :- यह एक बेवकूफी भरा भ्रम है | पहली बात तो यह कि अगर स्त्री दो लोगो के बराबर भोजन करेगी तो प्रसव के बाद उसका वजन अनियंत्रित रूप से बढेगा जिसे कण्ट्रोल करना स्त्री के लिए बहुत मुश्किल हो जायेगा दूसरी बात कि गर्भवती स्त्री को हमेशा पौष्टिक और संतुलित भोजन करना चाहिये|

भ्रम #2 :- कुछ विशेष प्रकार के चीजो जैसे दूध , केसर से होने वाला बच्चा गोरा होता है |

सच्चाई :- यह दूसरा महा मुर्खतापूर्ण भ्रम है लोग होने वाले बच्चा गोरा हो उसके लिए न जाने क्या क्या खिलते पिलाते है गर्भवती स्त्री को और उसका परिणाम क्या निकला है ...? स्त्री को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता जिसका सीधा असर उसके पेट में पल रहे बच्चे पर पड़ता है |

भ्रम #3 :- गर्भावस्था में सेक्स नहीं किया जाना चाहिये |

सच्चाई :- सेक्स कर सकते हैं पर डॉक्टर की सलाह पर और ऐसे पोजीशन का प्रयोग करें जिस से पेट पर दबाव न पड़ें |
loading...

भ्रम #4 :- घी का सेवन प्रसव के समय पीड़ा को कम करता है |

सच्चाई :- घी का सेवन अगर गर्भवती स्त्री एक लिमिटेड मात्रा में करती है तो इससे उसका पेट साफ़ रहता है पर अघिक मात्र में घी का सेवन उच्च रक्तचाप का कारण बनता है इसलिए घी का सेवन एक लिमिटेड मात्रा में ही करना चाहिए |


मित्रों हो सकता है कि इस पोस्ट को पढने वाले कुछ लोग पिता बनने वाले होंगे जिनकी पत्नी गर्भवती होंगी उन लोगो से मेरा हाथ जोड़ के ये निवेदन है कि कृपया बेटा बेटी में अंतर न रखे बेटा हो या बेटी दोनों को बराबर प्यार दें अरे वो आपका अंश है आपका हिस्सा आप उसे कैसे अपने से दूर कर सकते है | इस पोस्ट को अपने मित्रों तक अवश्य शेयर करें और ऐसे लोग तक तो विशेष रूप से शेयर करें जो इस टाइप के हों जिन्हें केवल लड़का ही चाहिए | आइये हम आप सब मिल कर ऐसे लोगो को आइना दिखाए कि वो कितना बड़ा अधर्म और नीच कर्म कर रहे है |

पोस्ट पढने के लिए धन्यवाद किसी भी प्रकार कि सुझाव या सहायता के लिए नीचे कमेंट करें या हमें ईमेल करें
yuva.health101@gail.com पर |
loading...

Post a Comment

आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कृपया कमेंट कर के अपना अनुभव हम सब के साथ शेयर जरुर करें

 
Top