हस्तमैथुन एक प्राकृतिक सेक्सुअल प्रैक्टिस है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है फिर भी आजकल लोगो खासकर युवा वर्ग में इसको लेकर कई भ्रांतियां फैली है | आज इस पोस्ट पर हम इन्ही भ्रांतियों के बारे में बात करेंगे
-
हस्तमैथुन केवल युवा लोगो के लिए है !
यह केवल एक भ्रान्ति है | हस्तमैथुन कोई भी किसी भी उम्र में कर सकता है और यह बिलकुल सुरक्षित है जिसका कोई नुकसान नहीं है | एक सर्वे के मुताबिक 70% से 95% प्रौढ़ वर्ग हस्तमैथुन करता है ( स्त्री और पुरुष दोनों मिला कर )
-
हस्तमैथुन से मुहांसे , कमजोरी , बाल झड़ना आदि समस्याएं होती हैं
यह एक कॉमन मिथ है जबकि सच्चाई यह है कि हस्तमैथुन के बाद न केवल आप स्वयं को हल्का महसूस करेंगे बल्कि यह तनाव काम करने और अनिद्रा जैसी समस्याओं में भी सहायता करता हैं |
-
केवल पुरुष ही हस्तमैथुन करते है , स्त्रियाँ नहीं
स्त्रियाँ भी हस्तमैथुन करती हैं ,आंकड़ो के मुताबिक स्त्रियों की तुलना में पुरुष ज्यादा हस्तमैथुन करतें है
-
हस्तमैथुन से एसटीडी जैसे यौन रोग होते हैं !
STD (sexually transmitted disease) एक तरह का यौन रोग है जो कि दो लोगो के सम्बन्ध बनाने पर ही फैलता है जिसका सीधा मतलब है कि हस्तमैथुन से एसटीडी होने की कोई सम्भावना नहीं है |
-
हस्तमैथुन से स्त्री /पुरुष के संतानोपत्ति क्षमता पर असर पड़ता है !
बिलकुल गलत ! हस्तमैथुन से न ही पुरुषो के शुक्राणु उत्पादन पर और न ही स्त्रियों में प्रजनन क्षमता पर कोई असर पड़ता है |
loading...
आशा है कि यह पोस्ट आपके लिए सहायक सिद्ध होगी और यदि अब भी आप के पास कोई और सवाल हो हस्तमैथुन के बारे में तो कृपया कमेंट करें या yuva.health101@gmail.com पर ईमेल करें | धन्यवाद
loading...
Post a Comment
आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कृपया कमेंट कर के अपना अनुभव हम सब के साथ शेयर जरुर करें