अपने पार्टनर के साथ अपने संबंधो को और अच्छा बनाने के लिए बस आपको एक काम करना पड़ेगा , बस एक और वो काम है उसकी बातों पर और उसपे ध्यान देना | अधिकतर पुरुष सेक्स को बस एक नार्मल चीज समझते हैं पर ऐसा नहीं है | सेक्स एक कला और विज्ञान दोनों है तभी तो वात्स्यायन ने कामसूत्र जैसा महान ग्रन्थ लिख डाला इस विषय पर |
खैर तो हम बात कर रहे थे आपकी पार्टनर को खुश रखने के लिए आपको उसकी बातो पर और उस पर , दोनों पर ध्यान देना पड़ेगा |
सबसे बड़ी गलती जो पुरुष करते हैं वो है अपनी पार्टर की बातों को नजरंदाज करना और चूँकि स्त्रियों का भावात्मक पक्ष पुरुषो से ज्यादा मजबूत होता है इसीलिए उन्हें लगभग हर छोटी बड़ी बात बुरी लग जाती है | अब आप जरा इस चीज को खुद पर लागू कर के देखें कि जब भी आप अपनी पार्टनर से कुछ कहें और वो आपकी बात को एक कान से सुन के दुसरे कान से निकाल दे | कैसा लगेगा आपको ......? जाहिर सी बात है बुरा लगेगा | अरे बहुत ही सिंपल सी बात है आप कि पार्टनर भी इंसान है आप की तरह , न कि कोई एलियन जो मंगल ग्रह से आई है |
आपका उसकी बातों को और उसे इगनोर करना आगे चल के आप दोनों के सम्बन्धो में खटास पैदा कर देगा | एक रियल लाइफ उदाहरण आपको देता हूँ , आप ने कई बार सुना होगा और यह भी सम्भावना है कि यह चीज आपके साथ भी हुई होगी कि आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी का सम्बन्ध आपके अलावा किसी और पुरुष से भी है | अब आप ने ये तो देखा कि ऐसा हुआ पर क्या आपने कभी इसका कारण सोचा कि ऐसा क्यूँ हुआ ......?
बहुत सीधी सी बात है
अगर आपको इस पोस्ट पर लिखी बातों पर यकीन नहीं आ रहा है (जो कि मुझे पता है आपको यकीन नहीं आ रहा है ) तो आप बस एक हफ्ते , एक हफ्ते अपनी पार्टनर की बातों को ध्यान से सुने न कि उसे एक कान से सुन कर दुसरे कान से निकल दें | फिर देखिये कि कैसे आप दोनों कि सेक्स लाइफ और रिलेशन किस तरह से परवान चढ़ेगा |
अगर किसी को घर में दाल फ्राई खाने को नहीं मिलेगी तो वो बाहर होटल में ही न जायेगा दाल फ्राई खानेआप अगर अपने पार्टनर को खुश नहीं रख पा रहें तो वो दुसरे विकल्प तो तलाश करेगी ही, और वो ऐसा करे भी क्यूँ न आखिर खुश रहने का अधिकार तो सबको है
अगर आपको इस पोस्ट पर लिखी बातों पर यकीन नहीं आ रहा है (जो कि मुझे पता है आपको यकीन नहीं आ रहा है ) तो आप बस एक हफ्ते , एक हफ्ते अपनी पार्टनर की बातों को ध्यान से सुने न कि उसे एक कान से सुन कर दुसरे कान से निकल दें | फिर देखिये कि कैसे आप दोनों कि सेक्स लाइफ और रिलेशन किस तरह से परवान चढ़ेगा |
और जहाँ तक मेरा अनुभव कहता है , अगर एक स्त्री सच में आपको प्यार करती है तो दिलोजान से करेगी , न उसे दुनिया की परवाह होगी न ही किसी और चीज की पर पहले खुद को उस लायक तो साबित कीजिये जनाब |
loading...
Post a Comment
आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कृपया कमेंट कर के अपना अनुभव हम सब के साथ शेयर जरुर करें