0
पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही खास होता है। इसी रिश्ते पर उनका जीवन आधारित होता है। इस रिश्ते में परस्पर प्रेम, विश्वास और मधुरता बनी रहनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर वैवाहिक जीवन नरक के समान हो जाता है।
बहुत से लोग इस तरह के संबंधों में रूटीन लाइफ जीने लगते हैं और किसी तरह की खुशी महसूस नहीं करते। उनके लिए यह बोझ के समान लगने लगता है। वो सोचते हैं कि विवाह एक ऐसा बंधन है, जिससे छुटकारा नहीं मिल सकता। वहीं, बहुत ऐसे कपल्स मिलते हैं, जिनकी लाइफ में खुशियां ही खुशियां नज़र आती हैं।
पत्नी अपने पति से कुछ उम्मीदे रखती है जिसे वे बिना बताए ही समझाना चाहती हैं -

1. पत्नी के खास दिनों को याद रखें !


पति को अपनी पत्नी से जुड़ें कुछ खास दिन याद रखना चहिए जैसे अपनी पहली मुलाकात, शादी की सालगिरह और भी लाइफ से जुड़ी खास तारीखें और जगह याद रखें, उन्हें नोट कर लें।
अपनी पत्नी को खुश और इम्प्रेस करने के लिए डेट याद रखना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन याद रखने और गिफ्ट देने पर पत्नी को खुशी होती है।

2. किसी सामने इन्सल्ट न करें !

किसी के साथ होने पर अगर पत्नी कोई गलती भी कर दे तो उसे उसी समय नहीं झाड़ना चाहिए क्योंकि किसी के सामने डांट लगाने पर पत्नी को सबसे जादा बुरा लगता है |
अपनी पत्नी के दोस्तों की इज्ज़त करें और उनके साथ अपना फ्रेंडली व्यवहार रखें।

3. पत्नी की तारीफ करें !

कुछ हमारे दोस्त पत्नी की तारीफ करना मतलब सर पे चढ़ाना समझते है लेकिन ऐसा नहीं हैं
अगर आपकी पत्नी ने कोई अच्छा या आपकी पसंद का खाना बनाया है, तो आप इसकी तारीफ ज़रूर करें। पत्नी के कॉन्फिडेंस को बढ़ाने के लिए उसे प्रोत्साहित करें और आगे बढ़ने में मदद करें।

4. गले लगाना न भूलें !

पत्नी को गले लगाना और प्यार से सहलाया जाना बेहद पसंद होता है। पत्नी को प्यार से गले लगाने पर दोनों एक-दूसरे के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ें होते हैं।
प्यार का मतलब बस शारीरिक सम्बन्ध बनाना ही नहीं होता है, बल्कि प्यार को बनाए रखने के लिए एक प्यार भरा किस भी काफी होता है।

5. खरीदारी के लिए साथ ले जाएं !

महिलाओ का सबसे पसंदीदा काम खरीदारी करना ही होता हैं |
माना गया है कि महिलाएं अपने तनाव को दूर करने के लिए शॉपिंग करना ज़्यादा पसंद करती हैं। और अगर पति ही पत्नी की पसंद की खरीदारी करें तो उन्हें दुगुनी ख़ुशी मिलती हैं |

6. पत्नी के प्रति ईमानदार रहें !
शादी से पहले आपके कितने अफेयर थे और कितनी गलतियां की, इन सब के बारे में अपनी पत्नी को ज़रूर बताएं। अगर आपको लगता है कि बताने से आपका रिश्ता खराब हो जाएगा, तो आप गलत सोच रहे हैं।
यदि आपने न बताया और गलती से आपकी पत्नी को पता चल गया तो रिश्ता कुछ ज्यादा ही खराब हो जाएगा |

 अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो कृपया हमें कमेंट करके जरुर बताये और अगर आपका कोई सुझाव हैं तो बेझिझक हमें ई-मेल करें, हमारा ई-मेल हैं   yuva.health101@gmail.com

 धन्यवाद् !
loading...

Post a Comment

आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कृपया कमेंट कर के अपना अनुभव हम सब के साथ शेयर जरुर करें

 
Top