0
कामसूत्र एक महान ग्रन्थ है जिसके रचयिता थे महर्षि वात्स्यायन | कामसूत्र के रचनाकाल का कोई सटीक प्रमाण तो उपलब्ध नहीं है पर इतिहासकारों का अंदाजा कहता है कि महर्षि वात्स्यायन ने इस ग्रन्थ कि रचना ईसा से 400 साल पहले की थी | महर्षि वात्स्यायन का जन्म बिहार में हुआ था और उन्होंने कामसूत्र के साथ साथ न्यायसूत्र भाष्य की भी रचना की थी |



हिन्दू धर्म में मानव जीवन के चार पुरुषार्थ बताये गए है , पुरुषार्थ मतलब एक मानव को अपने सम्पूर्ण जीवनकाल में क्या क्या प्राप्त करने के प्रयत्न करने चाहिए
  1. धर्म
  2. अर्थ (धन)
  3. काम (सेक्स)
  4. मोक्ष
कामसूत्र में तीसरे पुरुषार्थ यानि कि काम को प्राप्त या उसका सम्पूर्ण आनंद कैसे उठायें इस बारे में कई बातें है | कामसूत्र लिखने के पीछे महर्षि वात्स्यायन का बस एक ही मत था कि यदि मनुष्य कि सेक्स लाइफ अच्छी नहीं है तो उसके जीवन का संतुलन बिगड़ने लगता है और जब मनुष्य अपनी सेक्स लाइफ से पूर्णतः संतुष्ट रहता है तब वह खुश रहता है और बाकि क्षेत्रों में भी अपना ध्यान दे पाता है

क्या कामसूत्र पुराना (आउटडेटिड) हो चूका है ......?

बिल्कुल नहीं ! यद्यपि यह महान ग्रन्थ हजारों साल पहले लिखा गया था पर इसका यह मतलब नहीं है कि इसकी उपयोगिता ख़त्म हो गयी या यह अब काम का न रहा | अरे ! जो सेक्स मानव जाति आज करती है हजारो सालों पहले भी उसी तरह से करती थी | तो इसकी उपयोगिता पर प्रश्न उठाना अपने आप में मुर्खता है |

loading...
क्या कामसूत्र में केवल यौन आसनों का ही विवरण है ....?

जी नहीं ... ! कामसूत्र सात भागों में विभाजित है जिसमे से एक भाग संप्रयोगिकम है जो पुरे ग्रन्थ का करीब 20 प्रतिशत ही है और केवल संप्रयोगिकम में 69 तरह के काम आसनों का उल्लेख मिलता है और बाकि का ग्रन्थ बस इस बारे में है कि काम क्या है , इसकी उत्पत्ति कब होती है , काम में क्या अच्छा है और क्या बुरा है इत्यादि |




कहने का मतलब है कि यह ग्रन्थ आपकी सेक्स लाइफ के लिए गाइड का काम करेगा | हजारों सालों से लोग इसका लाभ उठा रहें है और दुनिया कि कोई ऐसी भाषा नहीं है जिस भाषा में इसका अनुवाद न हुआ हो जब पहली बार ब्रिटेन में इस ग्रन्थ का पहला अंग्रेजी अनुवाद छापा गया था तब एक-एक प्रति 100 से 150 पौंड में बिकी थी | खैर अब आप खुद एक बार इस महान ग्रन्थ का उपयोग करें और अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनायें |
धन्यवाद
loading...

Post a Comment

आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कृपया कमेंट कर के अपना अनुभव हम सब के साथ शेयर जरुर करें

 
Top