0
नमस्कार मित्रों ! आशा है आप सब को यह ब्लॉग पसंद आ रहा होगा | आज इस पोस्ट पर हम बात करने वाले हैं कॉन्डोम को इस्तेमाल करने के दौरान होने वाली गलतियों के बारे में | कभी कभी मैं सोचता हूँ अगर कॉन्डोम न होता तो क्या नजारा होता इस दुनिया का खैर तो आइये देखते हैं कि हम लोग क्या गलतियाँ करते हैं कॉन्डोम इस्तेमाल करने के दौरान :



  • पैकेट को सही तरह से न खोलना

  • हम में से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सेक्स के पहले ही इतने एक्साइटेड हो जाते हैं कि वो अपने दांतों से ही कॉन्डोम का पैकेट फाड़ने लगते हैं पर उन्हें शायद यह नहीं पता कि ऐसा करने पर इस बात की प्रबल सम्भावना रहती है कि कॉन्डोम दांत लगने से फट जाये | हमेशा याद रखिये कि कॉन्डोम में हुआ एक छोटा सा छेद भी आपको "पापा" बना सकता है


  • कॉन्डोम को गलत तरीके से पहनना

  • देखिये आज से एक बात जान लीजिये कि अगर एक बार कॉन्डोम पहन लिया है तो उसे निकल कर दुबारा पहनने कि गलती न करें क्यूंकि ऐसा करने पर ऐसा संभव है कि उस पर शुक्राणु लग जाएँ और आप तो जानते ही होंगे कि केवल एक शुक्राणु भी काफी है गर्भ ठहरने के लिए |


  • वीर्यपात के बाद भी कॉन्डोम पहने रहना

  • सेक्स के बाद जब वीर्य स्खलित हो चूका होता है तब भी कुछ लोग कॉन्डोम को पहने ही रहते हैं (शायद ज्यादा थक जाते होंगें भाई लोग ) पर उन्हें ये नहीं पता होता कि ऐसा करने पर भी शुक्राणु बाहर आ सकते हैं क्यूंकि अक्सर स्खलन के बाद भी लोग यौनालिंगन करते हैं कुछ देर तक और ऐसे में भी स्त्री के गर्भवती और आपके पापा बने रहने का खतरा बना रहता है


  • `गलत साइज़ के कॉन्डोम को प्रयोग करना

  • जी हाँ ! भाइयों अपनी बात कहने से पहले आइये मिलते हैं उन लोगो से जो किसी तरह तो मुहँ चुराते चुराते केमिस्ट की दूकान तक पहुँचते हैं और वहां जा के दबी आवाज में कहते है कि भाई कॉन्डोम दे दो | और पैसे देकर घर चले आते हैं | शाम को उस कॉन्डोम को इस्तेमाल भी कर लेतें हैं | ऐसे लोगो को साइज़ से कुछ फर्क नहीं पड़ता है उनको सब चलता है पर उन्हें ये नहीं पता कि अगर कॉन्डोम का साइज़ आपके लिंग के अनुसार नहीं है तो उसके फटने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है क्यूंकि कॉन्डोम हमेशा फिट होना चाहिये न ढीला न टाइट बस फिट |


  • गलत लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना

  • वैसे तो कॉन्डोम में पहले से ही पर्याप्त लुब्रिकेंट रहता है पर फिर भी कुछ लोगों को एक्स्ट्रा लुब्रिकेंट की जरुरत पड़ती है और ऐसे में लोग अक्सर गलती ये करते है कि वो लुब्रिकेंट के तौर पर तेल या वैसलीन को प्रयोग में लेते हैं ऐसे में कॉन्डोम के फटने का खतरा बढ़ जाता है अगर कॉन्डोम के साथ आपको एक्स्ट्रा लुब्रिकेंट कि जरुरत है तो आप ग्लिसरीन का प्रयोग कर सकते हैं या चाहें तो इसे भी प्रयोग कर सकते है (लिंक नीचे)

    loading...

    Post a Comment

    आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कृपया कमेंट कर के अपना अनुभव हम सब के साथ शेयर जरुर करें

     
    Top