0
नमस्कार मित्रों ! आशा है आप सभी स्वस्थ्य और मस्त होंगे |
मित्रों आज हम बात करेंगे पर्सनल हाइजीन (खुद के शरीर की साफ़ सफाई ) की | साफ़ सफाई उतना ही जरुरी है जितना कि भोजन और पानी | अगर आप पर्सनल हाइजीन पर इतना ध्यान नहीं देते तो संभल जाइये क्यूंकि यह आपकी सेक्स लाइफ बुरी तरह प्रभावित कर सकता है | आज इस ब्लॉग पोस्ट पर हम बात करेंगे पर्सनल हाइजीन की उन 5 आदतों की जिन्हें आपको जरुर फॉलो करना चाहिए ताकि आपकी सेक्स लाइफ बिना किसी रूकावट के चलती रहे |

हाथ और नाख़ून हमेशा साफ़ रखें


आपके हाथ दिन भर में ना जाने कितनी ही वस्तुओं को छूते होंगे ऐसे में अगर आप अपने हाथों को साफ़ नहीं रखेंगे तो बहुत ही ज्यादा सम्भावना है कि सेक्स के दौरान आपको इन्फेक्शन हो जाएँ इसीलिए सेक्स के पहले तो अपने हाथ साबुन से जरुर धुल लें | कई लड़कियों और महिलाओं के नाख़ून बड़े बड़े होते हैं और उन्हें भी इस नियम का अनुसरण अवश्य करना चाहिए उन्हें चाहिये कि अपने नाखूनों कि सफाई नियमित रूप से करें क्यूंकि ज्यादातर महिलाएं नेल पोलिश का इस्तेमाल करती है जिससे उन्हें ऊपर से देखने पर पता नहीं चलता कि उनके नाख़ून कितने गंदे हैं |

अपने गुप्तांगों की डेली जांच स्वयं करें



जी हाँ ! कई बार ऐसा होता है कि आपको इन्फेक्शन हो चूका होता है पर आपको पता नहीं चलता क्यूंकि आप डेली अपने गुप्तांगों कि जांच स्वयं नहीं करते हैं | नहाते समय अपने गुप्तांगो कि जांच ध्यान से करें कि कहीं किसी प्रकार का इन्फेक्शन तो नहीं हुआ है और अगर है तो जल्द से जल्द किसी डॉक्टर से संपर्क करें | वैसे ऐसे मामले में ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है क्यूंकि ये चीजे आसानी से सही हो जाती है |

अगर इन्फेक्शन हो तो ओरल सेक्स से बचें



और जगह का तो पता नहीं पर अपने देश भारत में तो लोग सेक्स अँधेरे में ही करना पसंद करते हैं और अँधेरे में जब दिखाई नहीं देता और आप ओरल सेक्स करते हैं तो सम्भावना है कि इन्फेक्शन आपके पार्टनर से आप को लग जाये | इसीलिए बत्तियाँ बंद करने से पहले इस बात से तो निश्चिंत हो जाएँ कि आपके पार्टनर को किसी प्रकार का इन्फेक्शन नहीं है |

गुप्तांगो के बालों को ट्रिम करें


गुप्तांगो पर जो बाल होते हैं उन का भी अपना महत्व होता है पर इस बारें में हम फिर कभी और पोस्ट पर बात करेंगे | हाँ तो गुप्तांगो के बालों को यदि आप ट्रिम कर देते हैं तो आप के लिए अच्छा रहेगा स्पेशली गर्मियों में क्यूंकि गर्मियों में इन बालों कि वजह से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है |

प्रोडक्ट्स जिन्हें आप खरीदना चाहेंगे


ओरल हाइजीन को भी ध्यान में रखे


एक कहावत है न कि "धरती वीरों से खाली नहीं है " ऐसे ही कई वीर इस दुनियां में हैं जो सेक्स के पहले यह नहीं देखते कि उनके मुहँ से कहीं स्मेल तो नहीं आ रही| जी हाँ मुझे यह पता है कि ऐसे कई लोग है जो दिन भर कुछ न कुछ खाते रहते है (मैं भी उनमे से एक हूँ भाइयों) और जिसके कारण ऐसे लोगो के मुहं से स्मेल आती है कभी कच्चे प्याज कि और कभी किसी और चीज की | यकीन मनियें आपका पार्टनर भले ही यह न कहे पर उसे बुरा लगता है | तो अब से सेक्स के पहले हो सके तो ब्रश कर लीजिये और अगर आप मेरे जैसे बहुत बड़े वाले आलसी हैं तो मिंट या च्युइंगगम का प्रयोग कर लिया कीजिये |

मित्रों आशा है यह पोस्ट आपके लिए लाभदायक होगी | अब आप किसी भी पोस्ट पर बेनामी कमेंट कर सकते हैं आपके विचार हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं संभव हो तो कृपया निचे कमेंट कर के अपनी राय बताएं | धन्यवाद |

loading...

Post a Comment

आपका फीडबैक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कृपया कमेंट कर के अपना अनुभव हम सब के साथ शेयर जरुर करें

 
Top